शुक्रवार, जून 21, 2013

मां याद आई तो

आज 
बिस्तर गीला पाया तो
बचपन याद आया
भूख लगी और भोजन
नहीं पाया तो
बचपन याद आया 
गलती पर माफी न मिली तो
बचपन याद आया
गली में
फुग्गे वाला आया तो
बचपन याद आया
सरदी लगने पर
काढ़े की जगह
टेबलेट मिली तो
बचपन याद आया
बचपन याद आया तो
मां याद आई
मां याद आई तो
सब कुछ भूल गया !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें